Hindi News Portal
राजनीति

जनमत भाजपा के साथ है, इसलिए निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। प्रदेश में जनता का जनमत भारतीय जनता पार्टी के साथ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं लागू की हैं, उनका प्रभाव नीचे तक दिखाई दे रहा है। चुनाव में पार्टी के बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता और पार्टी के संगठन तंत्र की अथक मेहनत से निकाय चुनाव में पार्टी बहुमत से जीतकर आई है और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से पार्टी को जनता का समर्थन और विश्वास मिला है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
ग्रामीण निकायों की तरह नगरीय निकायों में भी मिली सफलता
श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 36 नगरपालिकाओं में से 27 में ऐतिहासिक बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस केवल 4 नगरपालिकाओं में जीती है। शेष नगरपालिकाओं में भी पार्टी जीत हासिल करेगी। 86 नगर परिषदों में से 64 नगरपरिषदों में भी पार्टी को बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस को 8 नगरपरिषद में सफलता मिली है। इसी प्रकार 7 नगरनिगमों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुए हैं। जिन नगरनिगमों में पार्टी नहीं जीती, वहां पार्टी के पार्षद प्रत्याशी बहुमत से विजयी हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आमामी चरण में जो परिणाम आएंगे, उनमें भी भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी। श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों में भारतीय जनता पार्टी को इतना प्रचण्ड बहुमत पहले कभी नहीं मिला, जिसके लिए मैं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
धनबल, बाहुबल का दुरुपयोग कांग्रेस का चरित्र
श्री शर्मा ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने काम और विकास के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ती है। यही वजह है कि निकाय चुनाव में जनता ने अपना समर्थन भाजपा को दिया है। लेकिन कांग्रेस जब भी हारती है तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता अनर्गल बयानबाजी करने लगते हैं, हार के बहाने तलाशने लगते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि धनबल और बाहुबल का दुरुपयोग करना कांग्रेस का चरित्र रहा है और कमलनाथ ने जिस तरह से 15 महीनों की सरकार में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है, प्रदेश की जनता ने उसे देखा है।
नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में पार्टी को मिली सफलता पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली में विजय का उत्सव मनाया। पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, सुश्री कविता पाटीदार, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, श्री गजेंद्र पटेल, श्री केपी यादव, श्री दुर्गा दास उईके, श्री सुमेर सिंह सोलंकी सहित प्रदेश के अन्य सांसद उपस्थित थे।

18 July, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।