Hindi News Portal
राजनीति

नीतीश में राजनीतिक ताकत नहीं, किसी न किसी का सहारा चाहिए : जगदानंद सिंह

पटना ,23 जुलाई ; बिहार में राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी न किसी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश का राजनीतिक सिद्धांतों से विसर्जन हो चुका है, कुर्सी का विसर्जन का कब होता है।
पटना में शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जमकर बोले। उन्होंने भाजपा और जदयू के रिश्ते में आए खंटास के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि इन दोनों में कभी एकता थी ही नहीं। ये दोनों कुर्सी के लिए एक हुए हैं। दोनों एक-एक पैर के हैं और साथ आकर, एकजुट होकर चलने की कोशिश करते हैं।
सिंह ने नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि उनमें राजनीतिक ताकत ही नहीं है। उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में इसका पता चल चुका है।
उन्होंने कहा कि वे ऐसे पौधे के समान हैं, जो बिना सहारे के बढ़ ही नहीं पाता। नीतीश को भी वैसे ही सहारा चाहिए, कभी मोदी का तो कभी लालू प्रसाद का। उन्होंने कहा कि इनमें स्थिरता ही कहां है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक सिद्धांतों का विसर्जन हो चुका है। कुर्सी का विसर्जन कब होता है, देखिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में आत्मसम्मान होता है तो इतनी बेइज्जती के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा के साथ नहीं बैठे रहते।
भाजपा बार-बार साबित करता है, लेकिन ठुकरा नहीं दिए जाएं इस कारण नीतीश कुमार सबकुछ सहते हैं।
नीतीश कुमार के राजद द्वारा सहयोग किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा कि नीतीश सहयोग की चीज हैं क्या। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि एक सदस्य के तौर पर उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर ठुकरा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी के लिए जनता ने तय कर दिया है।

23 July, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।