Hindi News Portal
राजनीति

राहुल गांधी देश के कानून के साथ रण करना चाहते हैं : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 4 अगस्त । राहुल गांधी के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो आरोप भाजपा पर लगाएं उसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की कांग्रेस नेता कह रहे हैं याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं क्योंकि अब न रण होगा न 'रन' होगा। संबित पात्रा ने कहा कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? क्या देश के कानून से उसे रण करने की जरूरत है? नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इस कंपनी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है।

संदीप पात्रा ने कहा कि कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मान रही है क्योंकि नेशनल हेराल्ड दफ्तर सील किए जाने से कांग्रेस केंद्र सरकार व भाजपा पर भड़क गई है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को 'रण' की चुनौती दी है। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के बाद कहा था 'अब याचना नहीं रण होगा। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो ईडी की कार्रवाई रुकवाने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर क्यों नहीं पहुंचे आखिर यह समझ नहीं आता है कि कांग्रेस यह कार्रवाई रुकवाने कोर्ट क्यों नहीं गई। संबित पात्रा ने कहा कि वह इसीलिए नहीं गई क्योंकि वह जानती है कि कोर्ट कहेगी कि कार्रवाई नियम के अनुसार हो रही है। हम इस केस में कांग्रेस को भागने नहीं देंगे। संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि आप इतने साफ सुथरे थे तो वर्ष 2010 में यह क्यों नहीं बताया कि आप यंग इंडियन कंपनी के निदेशक हैं। संबित पात्रा ने कहा कि देश का कानून तो सबके लिए समान है, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को इससे ऊपर मानती है। इस परिवार को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरने की तैयारी में है।

04 August, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।