Hindi News Portal
राजनीति

विवादित टिप्पणी पर बढ़ा विवाद तो कर्नाटक भाजपा विधायक ने मांगी माफी

बेंगलुरु 18 अगस्त ; कर्नाटक में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे के विवादित बयान पर विवाद तब और बढ़ गया जब एक भाजपा विधायक ने व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी और बाद में गुरुवार को इसके लिए माफी भी मांगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के मीडिया सेल के प्रभारी प्रियांक खड़गे ने 13 अगस्त को कहा था, “सरकारी नौकरी पाने के लिए, युवा महिलाओं को बिस्तर पर जाना होगा और पुरुषों को कर्नाटक में रिश्वत देनी होगी।” उन्होंने भर्ती घोटालों की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने और फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) बनाने की मांग की।

बयान से भाजपा को काफी शमिर्ंदगी उठानी पड़ी।

उत्तर कर्नाटक के भाजपा विधायक राजकुमार पाटिल तेलकुर ने खड़गे की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि क्या उनकी बहनों को उसी तरह से नौकरी मिली?

इसके बाद प्रियांक खड़गे के समर्थकों ने भाजपा विधायक तेलकुर की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने भाजपा विधायक को सीधे फोन कर उनकी टिप्पणी पर सवाल किया।

इसके बाद बीजेपी विधायक तेलकुर ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, “यह एक व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है। प्रियांक खड़गे की बहनें मेरी बहनों की तरह हैं। मैंने खड़गे के परिवार को इस मुद्दे में नहीं घसीटा है। मैंने उनसे सभी भारतीय महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा है। अगर मैंने खड़गे और उनकी भावनाओं को आहत किया है तो मैं माफी मांगता हूं।”

सत्ताधारी भाजपा ने प्रियांक खड़गे से कहा कि वे अपनी बुद्धि और मेहनत से पद पाने वाली महिलाओं पर अपमानजनक बयान देने के लिए माफी मांगें।

 

18 August, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है