Hindi News Portal
राजनीति

विदेशों मैं जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं : भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

नई दिल्ली ,19 अगस्त; भाजपा के बड़बोले नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में नीतीश कुमार की भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ हाथ मिलाकर नई सरकार बनाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कि वो उस वक्त विदेश में थे। एक ने उनसे कहा कि ये तो ऐसा है जैसे हमारे यहां लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं। बिहार में नीतीश कुमार की भी यही स्थिति है।
बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए नीतीश कुमार को आठ दिन हो चुके हैं लेकिन, भाजपा नेताओं का नीतीश कुमार पर हमला जारी है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन छोड़कर तेजस्वी यादव की राजद और कांग्रेस पार्टी के साथ बिहार में नई सरकार बना ली है। उधर, बिहार में एक बार फिर जंगलराज का दावा करने वाले पार्टी के नेताओं में एक कैलाश विजयवर्गीय ने नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से राजनीति गर्मा सकती है।
इंदौर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, मैं विदेश में था जिस दिन बिहार की सरकार बदली तो एक ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है लड़कियां बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की भी ये ही स्थिति है कब किससे हाथ मिला लें कब किसका हाथ छोड़ दें।

19 August, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।