Hindi News Portal
राजनीति

अध्यक्ष चुनाव के लिए शुभ दिन का इंतजार! तारीख आगे बढाई

कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष के चुनाव की तारीख क्यों आगे बढ़ाई? इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। कोई नेता कह रहा है कि सात सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं इसलिए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई। कुछ नेता यह भी कह रहे हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राहुल गांधी को मनाने के लिए कुछ और समय की जरूरत है इसलिए तारीख आगे बढ़ाई गई है। दोनों कारण हो सकते हैं, जिनकी वजह से तारीख आगे बढ़ी है। लेकिन इसके अलावा एक कारण यह भी है कि पार्टी ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुभ दिन का इंतजार किया है। पिछली बार राहुल गांधी हिंदू पंचांग के हिसाब से अशुभ माने जाने वाले मलमास में अध्यक्ष बने थे और दो साल पूरा होने से पहले ही उनको इस्तीफा देना पड़ा था।ध्यान रहे पिछली बार राहुल गांधी 17 दिसंबर को अध्यक्ष बने थे। हिंदू पंचांग के हिसाब से 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक का समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस बार भी कांग्रेस की ओर से चुनाव का जो कार्यक्रम घोषित किया गया था वह 20 अगस्त से 21 सितंबर के बीच का था, जबकि 11 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है। इसके बाद दो हफ्ते तक कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। तभी कांग्रेस नेतृत्व ने 24 सितंबर से प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तुरंत बादद नवरात्रि की शुरुआत होती है और दशहरा-दिवाली के बीच 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और जो भी नया अध्यक्ष चुना जाएगा वह दिवाली के आसपास कामकाज संभालेगा। इसे हर शुभ काम के लिए अच्छा समय माना जाता है।

02 September, 2022

कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है
वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह
आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आएं।"
बैतूल लोकसभा के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदयाघात से निधन
चुनाव दूसरे चरण में होना है यहां 26 तारीख को मतदान होना है