Hindi News Portal
राजनीति

प्रधानमंत्री के दौरे से उत्साहित कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 17 सितम्बर को कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के दौरे से पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी जी की जयंती 02 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर समेत सेवा के अनेकों अभियान चलाये जायेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यूथ कनेक्ट के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश में 75 लाख पौधे रोपे जायेंगे। इनमें से 25 लाख पौधे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर, 25 लाख पौधे 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर और 25 लाख पौधे 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर देश को टीवी मुक्त बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता इस बीमारी के रोगियों को गोद लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर में ईओडब्लू की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जबलपुर ही नहीं, प्रदेश में कई जगह इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। शिक्षा के लिए दी गई जमीन और अन्य संसाधनों का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। ऐसे मामलों की जांच होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता की अनुमति नहीं दी जा सकती। कभी-कभी पार्टी कार्यकर्ता ना होते हुए भी लोग अपना प्रभाव बताने के लिए किसी नेता का या पार्टी का नाम ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ऐसा काम नहीं करते और अगर कहीं पर इस तरह की घटना हुई है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई भी की गई है।
शर्मा ने मध्यप्रदेश में एनआईए की कार्रवाई संबंधी प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता और सक्रियता से कार्य कर रही है। सरकार का विजन साफ है और प्रदेश में देशविरोधी ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय के जहां-जहां भी चुनाव होने वाले हैं, भारतीय जनता पार्टी सभी स्थानों पर पुनः प्रचण्ड जीत हासिल करेगी और जीत का इतिहास बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और वह पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के कार्य में जुटा है।

08 September, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।