Hindi News Portal
राजनीति

असम के मुख्यमंत्री पर एक शख्स ने किया हमला, माइक तोड़ने की कोशिश

नई दिल्ली 09 सिंतबर : तेलंगाना दौरे पर गए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जहां हैदराबाद में एक रैली में मंच पर अचानक एक व्यक्ति स्टेज पर चढ़ गया और उसने मंच पर लगे माइक को तोड़ने की कोशिश की।
जब शख्स मंच पर चढ़ा तो माइक खोने के साथ उसने सीएम के साथ भिड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान वहां मंच पर खड़े अन्य लोगों ने उसे पकड़ा और मच से नीचे उतारा। सीएम सरमा की सभा के दौरान टीआरएस कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि मंच पर चढ़ा व्यक्ति टीआएस से जुड़ा हो सकता है।
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हैदराबाद में महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया। यहां से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए। सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए। देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर भी निशाना साधा।

 

 

09 September, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।