Hindi News Portal
राजनीति

कौन होगा अगला कांग्रेस अध्यक्ष ? शशि थरूर ने तेज की तैयारी, अशोक गहलोत पहुंचेंगे दिल्ली

नई दिल्ली 21 सितंबर : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम आगे चल रहा है। दोनों जल्द ही चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी भर सकते हैं। इस बीच शशि थरूर चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, पार्टी अभी भी राहुल गांधी को मानने की पूरी कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर शशि थरूर ने तैयारी शुरू कर दी है। वह पीसीसी डेलीगेट (वोटर) को कॉल कर अपना प्रस्तावक बनने की अपील भी कर रहे हैं।
दरअसल अध्यक्ष की उम्मीदवारी के लिए 10 प्रस्तावक होने चाहिए जो पीसीसी डेलीगेट होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का कोई भी साधारण सदस्य लड़ सकता है। बस उसे दस पीसीसी मेंबर का समर्थन चाहिए। दस प्रस्तावकों के साथ कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा ठोक सकता है। बस उसे फिजिकली नामांकन के लिए मौजूद रहना होगा। देश भर में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव के जरिए 9 हजार पीसीसी डेलीगेट बनाए। ये ही कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव होने की स्थिति में वोट डालेंगे।
इससे पहले अशोक गहलोत ने मंगलवार रात विधायकों के साथ बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में गहलोत ने साफ कर दिया कि वह राहुल को मनाने की आखिरी कोशिश करेंगे, अगर वह नहीं राजी हुए तो फिर गहलोत खुद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच रहे हैं और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करेंगे, वहीं वह केरल भी जाएंगे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे।

21 September, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है