Hindi News Portal
राजनीति

जनता का मिल रहा अपार समर्थन, भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीतः विष्णुदत्त शर्मा

मण्डला। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर लगातार परिश्रम कर रहे है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का अपार समर्थन और स्नेह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिल रहा है। जनता के किसी विश्वास और समर्थन के कारण प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मंडला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जिसके कार्यकर्ता सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते है। कोरोनाकाल में पार्टी नेतृत्व ने सेवा ही संगठन अभियान चलाकर जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा मना रही है। सेवा भाव के साथ पूरे भारत में पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्यो में जुटे है। युवा मोर्चा रक्तदान शिविर और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत 75 लाख पौधे लगा रहे है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता टीबी मुक्त भारत का संकल्प को पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश में कई राजनैतिक दल है लेकिन सिर्फ भाजपा ही राजनीति के साथ मानव सेवा का कार्य करती है।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की कृपा से मंडला का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा करेगी। नगर विकास के संकल्प पत्र के सभी विषयों को पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के प्रश्न पर कहा कि राहुल गांधी की यात्रा शुद्ध रूप से देश के साथ छलावा है। जो राहुल गांधी जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के साथ खडे होकर देश विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे थे। सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खडा कर रहे थे। उन्हें भारत जोडो यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी को पहले भारत की संस्कृति और मूल्यों को जानने और समझने की जरूरत है। आज भी कांग्रेस के अंदर फूट डालो राज करो का डीएनए है।
एक सवाल के जवाब में विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ देश में बगैर किसी भेदभाव के समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिह सैयाम, पूर्व सांसद श्रीमति संपतिया उइके, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार उपस्थित थे।

24 September, 2022

शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार
ED की दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंघला के घर पर छापेमारी
आप पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं।
छिंदवाड़ा में ’बूथ विजय अभियान में लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित किया
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक ; डॉ. महेन्द्र सिंह
प्रदेश कार्यालय मै होली मिलन समारोह प्रदेश अध्यक्ष ओर संगठन ने कर्मचारीयो को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
भाजपा की प्रत्येक सफलता में आप सभी का अमूल्य योगदान ; विष्णुदत्त शर्मा
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA 31 को रामलीला मैदान में प्रदर्शन
मंत्री गोपाल राय, कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और लेफ्ट नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना विरोध