Hindi News Portal
राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, यात्रा का ऐप भी हुआ लॉन्च

नई दिल्ली,03 अक्टूबर; कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। हालांकि वह ज्यादा व़क्त तक साथ नहीं नहीं चलेंगी। मंगलवार यानि 4 अक्टूबर और बुधवार यानि 5 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा दशहरा के चलते रुका हुआ रहेगा। इसी बीच राहुल गांधी भी सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इसमें यात्रा की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही इसको डाउनलोड कर अपना नंबर डालकर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के जरिए आम नागरिक डिजिटल भारत जोड़ो यात्री भी बन सकेंगे, जिसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
इसके साथ ही इस ऐप में लोग अपने सुझाव दे सकते हैं और इस को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इसके लेकर भी जानकारी दी जा सकती है। हालांकि अभी तक इसकी वेबसाइट लांच की गई थी लेकिन अब ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है।
राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरूआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

03 October, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।