Hindi News Portal
राजनीति

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

नई दिल्ली 17 अक्टूबर . ; कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म हो गया। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट ने इस मतदान में हिस्सा लिया। इसके लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक AICC मुख्यालय समेत देश भर के पार्टी प्रदेश कार्यालयों में मतदान हुआ।

मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस दिन का था इंतजार
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना वोट डालने आईं सोनिया गांधी ने आज कहा कि वे इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहीं थीं। सोनिया गांधी और कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ अपना वोट डालने के लिए AICC मुख्यालय पहुंचीं। चुनाव के बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनिया ने कहा, ‘इस दिन के लिए मैं लंबे समय से इंतजार कर रही हूं।’

24 साल में पहली बार गांधी परिवार से बाहर का होगा कांग्रेस नेतृत्व
बता दें कि कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष का चुनाव होना है, जो 24 सालों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर का होगा। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर दिया कि गांधी परिवार के नेतृत्व की सख्त जरूरत होगी और यह आने वाले दिनों में पार्टी में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी का नया अध्यक्ष अब तक सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहीं सोनिया गांधी की जगह लेंगे। 1998 से सोनिया के नेतृत्व में पार्टी का काम-काज हो रहा था। बीच में दो साल- 2017 और 2019 में राहुल गांधी पार्टी में बतौर अध्यक्ष रहे।

17 October, 2022

बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार
ED की दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंघला के घर पर छापेमारी
आप पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं।